Connect with us

पुण्य तिथि पर पंडित दीनदयाल का भावपूर्ण स्मरण

उत्तराखंड

पुण्य तिथि पर पंडित दीनदयाल का भावपूर्ण स्मरण

देहरादून 11 फरवरी , प. दीन्दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भाजपा मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में उनका भावपुर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  बंशीधर भगत ने कहा उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय को देखने का सौभाग्य तो नहीं मिला मगर जितना उनके बारे में पढ़ा और सुना उससे स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी उसी का प्रतिफल है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

भगत ने कहा आज आत्मनिर्भर भारत की कल्पना भी उन्हीं के विचारों की पौध है।

श्री भगत ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि दीनदयाल जैसे 2 लोग मेरे पास हो जाए तो वह देश की तस्वीर बदल सकते हैं।

भगत ने कहा जिस तरह मनुष्य के विकास के लिए उसके मानसिक स्तर का विकास आवश्यक है उसी तरह दीनदयाल के विचार भी मनुष्य शरीर के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -  सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम

श्री भगत ने दीनदयाल को भाजपा के आज के स्वरूप का आधार स्तंभ बताते हुए कहा कि आज उनके आदर्शों पर चलकर ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा में राजनीतिक दल बना है ।

उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद का स्वरूप भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए चिंतन और मनन का विषय है ।

इस अवसर पर राजपुर विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा  खजान दास ने कहा पंडित जी भाजपा के पित्र देवता है। उनके विचारों के तहत ही भारतीय जनता पार्टी फल-फूल रही है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन मानवता के विकास और राष्ट्र के उत्थान के लिए ही समर्पित रहा।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305