Connect with us

भाजपा ने नारों को यथार्थ में बदला : रेखा आर्या

उत्तराखंड

भाजपा ने नारों को यथार्थ में बदला : रेखा आर्या

अल्मोड़ा के ताकुला में की चुनावी जनसभा

ताकुला, अल्मोड़ा । रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जनपद के ताकुला में सनौली सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की समर्थित उम्मीदवार चंपा देवी के समर्थन में जनसभा एवं चुनाव प्रचार किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन की सरकार में आम लोगों को रसोई गैस, राशन, मकान, किसान सम्मन निधि जैसी आधारभूत सुविधाएं मिली हैं। अगर क्षेत्र की जनता जिला पंचायत चुनाव में भी इस डबल इंजन सरकार में एक और इंजन जोड़ देती है तो विकास की गति और तेज होगी।

यह भी पढ़ें -  ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा ने देशभर में विकासवादी राजनीति की नींव रखी है और भाजपा सरकारों ने चुनाव के दौरान जो वादे और नारे दिए उन्हें यथार्थ में भी बदला।

रेखा आर्या ने महिलाओं के सशक्तिकरण को भाजपा के सबसे प्रमुख लक्ष्यों में से बताते हुए महिला मतदाताओं से पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को वोट देकर जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें -  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी, वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद चौहान, प्रताप सिंह, भूपाल रावत, बालम सुयाल, संदीप भीम, प्रदीप नगरकोटी, मदन बिष्ट, सोहन कुमार, प्रकाश राम आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305