Connect with us

केदारनाथ में बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानियां, यात्रा में मौसम बन रहा रोड़ा..तस्वीरों में देखें ऐसे चल रही तैयारी

उत्तराखंड

केदारनाथ में बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानियां, यात्रा में मौसम बन रहा रोड़ा..तस्वीरों में देखें ऐसे चल रही तैयारी

आज केदारनाथ धाम में मौसम साफ है तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सभी विभाग अपनी अपनी तैयारियो एवं व्यवस्थाओं को तत्परता से पूर्ण करने में लगे है अवर अभियंता डी डी एम ए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है इसके साथ ही केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने का कार्य भी त्वरित गति से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  अवैध निर्माणों पर एमडीडीए सख्त, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई

तथा सुलभ इंटरनेशनल द्वारा बनाए गए शौचालयों में साफ सफाई व्यवस्था के साथ साथ शौचालयों से श्रमिको द्वारा बर्फ हटाने का कार्य करते हुए सुलभ शौचालय को दुरस्थ करने में लगे है । इसके साथ ही पेयजल विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक किया जा रहा है तथा विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर को ठीक करने में लगे है।

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माणाधीन सैन्य धाम के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

जी एम वी एन द्वारा बनाई जा रही टेंट कॉलोनी से बर्फ हटाने का कार्य करते हुए टेंट लगाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है । सभी विभाग अपनी अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्थ करने लगे हुए है ताकि सभी व्यवस्था पूर्ण हो सके। जिससे केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार से कोई परेशानी व असुविधा न हो ।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305