Connect with us

भारत की सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना आरुषि निशंक को वर्ष 2020 ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’ के लिए चुना गया

उत्तराखंड

भारत की सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना आरुषि निशंक को वर्ष 2020 ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’ के लिए चुना गया

नई दिल्ली,-भारत की सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना और स्पर्श गंगा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक सुश्री आरुषी निशंक को विश्व भर में पृथ्वी दिवस आयोजित करने वाली संस्था अर्थ डे नेटवर्क द्वारा वर्ष 2020 ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’ के लिए चुना हैं।
आरुषी को अब तक देश एवं विदेशों में उनकी उपलब्धियों के लिए अनेकों सम्मान मिल चुके हैं। इनमे यूथ आयकन अवार्ड (दुबई), उत्तराखंड गौरव सम्मान, भारत गौरव सम्मान, आधी आबादी अचीवमैंट अवार्ड, अटल महर्षि शिखर सम्मान आदि प्रमुख हैं।
इसके साथ ही वे नारी शास्क्तिकरण और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। आरुषी भारत की एक प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना हैं जो विश्व के अनेक देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकीं हैं। वह फ़िल्म निर्मात्री भी हैं। गत वर्ष उनके द्वारा बनायी गई फिल्म “मेजर निराला” काफी चर्चित हुई थी।
अर्थ डे नेटवर्क संस्था वर्ष 1970 से विश्व भर में पृथ्वी दिवस का आयोजन कर रही हैं। विश्व के 190 से अधिक देशों में सत्तर हजार से अधिक कार्यकर्ता इस इस पर्यावरण चेतना के अभियान को आगे बढ़ा रहें हैं ।
सुश्री आरुषी स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक हैं। गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता संरक्षण और सम्वर्द्धन के लिए समर्पित यह अभियान गत एक दशक से लगातार पूरे भारत में चलाया जा रहा हैं। साथ ही विश्व के एक दर्जन से अधिक देश भी इस अभियान से जुड़े हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Like Our Facebook Page

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: [email protected]
Phone: +91 9720310305