Connect with us

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही, इन कारणों के चलते शिक्षक निलंबित

उत्तराखंड

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही, इन कारणों के चलते शिक्षक निलंबित

रुद्रप्रयाग जिले में तैनात एलटी शिक्षक के बीएड की डिग्री फर्जी (BEd degree fake) पाई जाने के मामले निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने एलटी शिक्षक को सेवा से निलंबित (Suspended) कर दिया है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल के द्वारा रुद्रप्रयाग जिले में तैनात शिक्षक गुलाब सिंह को फर्जी b.ed डिग्री मामले में सस्पेंड (Suspended) कर दिया गया।

एसआईटी जांच में शिक्षक की डिग्री फर्जी (BEd degree fake) पाई गई। जिसके बाद निलंबित एलटी शिक्षक को बीईओ अगस्तमुनि दफ्तर से अटैच कर दिया गया है। साथ ही शिक्षक स्कूल में अपनी सेवा नहीं दे पाएगा, और रोज बीईओ दफ्तर में हाजरी देनी होगी।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक

अपर निदेशक ने बीईओ अगस्तमुनि शिवलाल आर्य को पूरे मामले की विभागीय जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। साथी शिक्षक के विरुद्ध थाना अगस्तमुनि में फर्जीवाड़ा मामले में एफआईआर (FIR) भी दर्ज की गई है। यदि विभागीय जांच में शिक्षक पर आरोप सही पाए जाते हैं तो सेवा समाप्त की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

रुद्रप्रयाग जिले के राजकीय इंटर कॉलेज पठालीधार में तैनात हिंदी के सहायक अध्यापक गुलाब सिंह ने वर्ष 2004 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से बीएड किया था।शिक्षक के खिलाफ विभाग में शिकायत भी की गई। जिसके बाद शिकायत पर एसआईटी ने 23 सितंबर 2020 में शिक्षा की b.ed डिग्री जांच के लिए संबंधित विश्वविद्यालय को प्रेषित किया था।

यह भी पढ़ें -  ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विश्वविद्यालय के सचिव ने अपनी जांच रिपोर्ट में संबंधित शिक्षक का अनुक्रमांक और एनरोलमेंट नंबर अपने कॉलेज से जारी नहीं होने की बात कही। एडी बिष्ट ने बताया कि एसआईटी जांच में प्रथमदृष्टा बीएड की अंक तालिका और प्रमाण पत्रों पर संदेह होने के साथ ही इनके फर्जी होने के चलते शिक्षक को निलंबित (Suspended) किया गया है। बताया कि शिक्षक ने इसी डिग्री से नियुक्ति पाई है।

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305