Connect with us

सीएम तीरथ ने दिए निर्देश, उच्च संक्रमण वाले राज्यों से उत्तराखंड घूमने आ रहे हैं तो साथ लानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट

उत्तराखंड

सीएम तीरथ ने दिए निर्देश, उच्च संक्रमण वाले राज्यों से उत्तराखंड घूमने आ रहे हैं तो साथ लानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उच्च संक्रमण वाले राज्यों व शहरों के लोगों को उत्तराखंड में आने के लिए कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। प्रदेश सरकार ऐसे राज्यों व शहरों को चिह्नित कर रही है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। राज्य सरकार महाराष्ट्र, गुजरात व इंदौर समेत ऐसे अन्य राज्यों को चिह्नित कर रही, जहां संक्रमण का प्रभाव बढ़ रहा है। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे राज्यों के लोगों को बगैर कोविड निगेटिव रिपोर्ट के राज्य में आने की अनुमति नहीं दी जाए। इसके लिए जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाए। साथ ही उन्होंने आरटी पीसीआर टेस्ट और वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर सख़्त प्रहार, सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तेज

इस दौरान उन्होंने कुंभ में विशेष अभियान चलाकर आरटी पीसीआर टेस्ट कराने के लिए भी कहा। उन्होंने हरिद्वार कुंभ और आगामी चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, समेत अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305