Connect with us

Big news :-पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में आम नागरिकों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण:-मेयर सुनील उनियाल गामा

उत्तराखंड

Big news :-पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में आम नागरिकों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण:-मेयर सुनील उनियाल गामा

आज नगर निगम टाउन हॉल में हिमवंत फाउंडेशन द्वारा मंदिरों में भक्तों गणों द्वारा भगवानों को श्रद्धा स्वरूप सिंथेटिक कपड़ों के अर्पण विषय पर आयोजित कार्यक्रम का माननीय मेयर सुनील उनियाल गामा ने शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए  मेयर  सुनील उनियाल गामा जी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हमें एक स्वस्थ कल देना है,इसके लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि आज हम वर्तमान को स्वस्थ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएं।उचित समय पर हम सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन करने की दिशा में त्वरित कदम उठाने होंगे, प्लास्टिक के विरुद्ध हमें अधिक सजग होना पड़ेगा इसके साथ ही “एक व्यक्ति एक वृक्ष” के सिद्धांत को अपनाना होगा, उन्होंने कहा कि हमारे छोटे-छोटे यह कदम निश्चित रूप से एक स्वस्थ एवं उज्जवल राष्ट्र का निर्माण करने में सहायक होंगे।

यह भी पढ़ें -  ऑनलाइन होगी राशन कार्ड बनवाने की आवेदन प्रक्रिया- रेखा आर्या

हिमवंत फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती संगीता थपलियाल जी ने कार्यक्रम में पधारे विभिन्न आचार्य गणों से निवेदन किया कि अब समय आ गया है, जब हमें पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अधिक संवेदनशीलता दिखाते हुए कार्य करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि भक्त गणों द्वारा मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक उनके आराध्य हेतु जो वस्त्र अर्पण किए जाते हैं वह अधिकतर सिंथेटिक कपड़े से निर्मित होते हैं जिनकी डीकंपोजिशन प्रक्रिया अधिक जटिल है। सिंथेटिक वस्त्रों के इस्तेमाल के पश्चात ऐसे अर्पित वस्त्र प्रकृति में समाहित नहीं हो पाते,जिस कारण वे प्लास्टिक की भांति पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में बाधा उत्पन्न करते हैं, उन्होंने कहा कि सिंथेटिक वस्त्रों के स्थान पर यदि कॉटन और सूती के वस्त्रों का प्रयोग कर प्रभु की वेशभूषाओं का निर्माण होगा तो प्रकृति संवर्धन तो होगा ही साथ साथ अपनी सरल कंपोजीशन प्रक्रिया के तहत पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन होगा।

यह भी पढ़ें -  महामारी और आपदाओं से निपटने में HEOC बनेगा गेम-चेंजर, मिलेगी त्वरित व सटीक प्रतिक्रिया

इस दौरान मेयर  सुनील उनियाल गामा द्वारा मंदिरों में कॉटन व सूती के कपड़ों का प्रयोग कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने वाले आचार्य गणों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्रीमती संगीता थपलियाल जी ने माननीय मेयर  सुनील उनियाल गामा जी को उनके द्वारा प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन में किए जा रहे प्रयासों हेतु सम्मानित भी किया, श्रीमती थपलियाल ने माननीय मेयर  सुनील उनियाल गामा का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्लास्टिक के विरुद्ध चलाया गया अभियान अभूतपूर्व रहा है प्लास्टिक उन्मूलन की दिशा में देहरादून के 1,27,000 नागरिकों द्वारा बनाई गई ह्यूमन चेन ऐतिहासिक रही है जिसने की देहरादून के समस्त नागरिकों में चेतना का प्रचार करते हुए प्लास्टिक उन्मूलन की दिशा में सभी नागरिकों को जागरूक करने का काम किया है। इस अवसर पर हिमवंत फाउंडेशन द्वारा माननीय  सुनील उनियाल गामा जी को मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का अध्यक्ष बनने पर भी सम्मानित किया गया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305