Connect with us

Big news :-राजमाता सूरज कुमार शाह का मुनिकीरेती स्थित पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया

उत्तराखंड

Big news :-राजमाता सूरज कुमार शाह का मुनिकीरेती स्थित पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया

टिहरी गढ़वाल के राजा और लोकसभा सांसद रहे मानवेंद्र शाह की पत्नी राजमाता का मुनिकीरेती स्थित पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।टिहरी गढ़वाल की राजमाता सूरज कुमार शाह (98 वर्ष ) ने बीते शनिवार को दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस पर एमडीडीए कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 कर्मचारी सम्मानित

 

उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को नरेंद्र नगर स्थित राजमहल में लाया गया। राजमहल में कुछ देर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।इसके बाद उनकी मुनिकीरेती स्थित पैतृक घाट के लिए अंतिम यात्रा निकली। पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजमाता के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र महाराज मनुजेंद्र शाह ने मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता से भारत-यूरोप व्यापार संबंधों में नया अध्याय- डा. नरेश बंसल

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री धन सिंह नेगी, मेयर देहरादून सुनील गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाई, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद सरस्वती, विधायक घनसाली धनीलाल शाह, पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, शिवमूर्ति कंडवाल ने उनको पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। राज परिवार से राव कृति, प्रताप सिंह ठाकुर, भवानी प्रताप सिंह, निपेंद्र शाह आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305