Connect with us

Big news :-मुख्यमंत्री से औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की भेंट ,इन मुद्दों पर की चर्चा

उत्तराखंड

Big news :-मुख्यमंत्री से औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की भेंट ,इन मुद्दों पर की चर्चा

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में औद्योगिक संगठन, हरिद्वार सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन(सेवा), भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं रूड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने सरकारी विभागों में खरीद में स्थानीय उद्योगों को वरीयता देने, निर्यात संवर्द्धन और अन्य विषयों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों की बेहतरी के लिये सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। भविष्य में और अधिक उद्योग राज्य में स्थापित हों इसके लिये हमने उद्यमियों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो इसके लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें -  टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। परिवहन, कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में तेजी से काम हो रहा है। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये भी बड़ी संख्या में उद्योगों की स्थापना जरूरी है। उन्होंने उद्योगों से जुड़े सभी लोगों से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें -  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

इस अवसर पर  देवेन्द्र शर्मा,  केतन भारद्वाज,  दिनेश कुमार  सुयश वालिया उपस्थित थे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305