Connect with us

Big news :-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा पोषण जातरा का शुभारंभ करते हुए कुमांऊ एवं गढ़वाल मंडल हेतु पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया।

उत्तराखंड

Big news :-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा पोषण जातरा का शुभारंभ करते हुए कुमांऊ एवं गढ़वाल मंडल हेतु पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया।

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज दिनांक 29.09.2021 को बंधन पैलेस, ज्वालापुर, हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा पोषण जातरा का शुभारंभ करते हुए कुमांऊ एवं गढ़वाल मंडल हेतु पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया।


मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 01 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले पोषण माह में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती व धात्री महिलाओं की देखभाल एवं बच्चों के उचित लालन-पालन हेतु परामर्श दिया जा रहा है, देश को कुपोषण मुक्त रखने हेतु हमारा प्रयास हैं कि माँ बनने वाली गर्भवती महिलाओं की सही देखभाल के साथ ही सही पोषण दिया जाए, जिससे वह स्वास्थ बच्चे को जन्म दे। इसके लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का आंगनवाडी केन्द्रों पर पंजीकरण हो , जिसमें उन्हें पोषाहार के साथ ही समस्त विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकें।

यह भी पढ़ें -  ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

राज्य के आंगनवाड़ी केंद्र कुपोषण को दूर करने में सक्षम है, जिनमें गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं बच्चों के लिए टेक होम राशन, आँचल अमृत योजना, बाल पालाश योजना, ऊर्जा आदि योजना संचालित है। इसके अतिरिक्त गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए जल्द ही एक नई योजना मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना शुरू होने वाली हैं। मंत्री जी ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को पोषण किट तथा नवजात बलिकाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की।
इस मौके पर उपनिदेशक डा0 एस0 के0 सिंह, डीपीओ देव सिंह अन्य अधिकारी व पार्टी पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305