Connect with us

सांसद अनिल बलूनी की बड़ी कोशिश , कोटद्वार और टनकपुर से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों का इन धामों पर नाम रखने का दिया सुझाव

उत्तराखंड

सांसद अनिल बलूनी की बड़ी कोशिश , कोटद्वार और टनकपुर से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों का इन धामों पर नाम रखने का दिया सुझाव

कोटद्वार से दिल्ली और टनकपुर से दिल्ली दोनों जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों का रेल मंत्रालय द्वारा टाइम टेबल घोषित होते ही संचालन प्रारंभ हो जाएगा। आज मैंने माननीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी से दोनों ट्रेनों के नामकरण का पत्र दिया है। कोटद्वार और टनकपुर दोनों प्रमुख पर्वतीय नगर होने के साथ-साथ धार्मिक आस्था के भी केंद्र हैं। लाखों श्रद्धालु यहां की सिद्धपीठों से जुड़े हुए हैं।
कोटद्वार में बाबा सिद्धबली का जागृत धाम है और वह कोटद्वार क्षेत्र के संरक्षक भी हैं साथ ही टनकपुर में मां पूर्णागिरि का दिव्य धाम है, जो कि लाखों लोगों की आस्था और आराध्य की देवी है।
मैंने माननीय मंत्री जी से अनुरोध किया है की कोटद्वार से चलने वाली गाड़ी का नाम “सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस” और टनकपुर से चलने वाली गाड़ी का नाम “पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस” रखा जाये। मुझे आशा है जन भावनाओं के अनुरूप माननीय मंत्री जी एवं रेल मंत्रालय अवश्य इन नामों पर विचार करेगा। पूर्व में भी रेल मंत्रालय ने बड़ी उदारता से काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी का नाम अनुरोध करने पर “नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस” स्वीकार किया था। प्रतीक्षा है कि शीघ्र ही दोनों ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305