Connect with us

Big news :-11,235 बूथों का सत्यापन करेगा भाजपा संगठन , बीजेपी अध्यक्ष दो दिनों के कुमाऊँ दौरे पर

उत्तराखंड

Big news :-11,235 बूथों का सत्यापन करेगा भाजपा संगठन , बीजेपी अध्यक्ष दो दिनों के कुमाऊँ दौरे पर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने कहा कि बूथ समिति भाजपा की ताकत रही है और यही उसकी जीत का आधार है।
भाजपा मुख्यालय में आयोजित
बूथ समिति सत्यापन अभियान की वर्चुअल बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन 11,235 बूथों का सत्यापन करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ समितियां पूरे 5 वर्ष कार्य करती है। बूथ समितियों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान होता है और संवाद बना रहता है। हालांकि अन्य दलों में चुनाव से कुछ समय पूर्व ही किसी एजेंट की तलाश की जाती है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ को सजगता से बूथ स्तर पर रणनीति के तहत कार्य करना होगा और पूर्व की भांति संवाद बढाना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने कहा कि मिशन-2022 की तैयारियों में जुटी बीजेपी अब बूथ विजय अभियान के जरिये कार्यकर्ताओं के पेंच कसेगी। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी तैयारी कर ली है भाजपा हमेशा भूत के दम पर ही विजय हासिल करती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में प्री-एसआईआर गतिविधियां तेज, 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी

उन्होंने कहा चुनावी प्रक्रिया का प्रमुख आधार बूथ होता है। जिसका जितना दमदार बूथ होगा उसकी उतनी बड़ी विजय होगी, दूसरे दल चुनाव के दिन पहले अपना बस्ता लेकर घूमते हैं। बूथ प्रक्रिया भाजपा में ही संभव है सरकार बनाने के प्रक्रिया में बूथ समिति का प्रमुख स्थान होता है। बूथ समिति ही चुनाव की रूपरेखा निर्धारित करती है। यह केवल भाजपा में संभव है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष के घर पर जाकर भोजन करते है।

मदन कौशिक ने कहा कि आज हमारे पास लोकप्रिय सरकार और युवा मुख्यमंत्री है इस बार 2022 में हम 2017 से भी बड़ी विजय हासिल करेंगे

मदन कौशिक ने कहा कि बूथ समितियों के सत्यापन के साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव को फतह करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिलों के प्रदेश प्रभारी और सभी मोर्चों के अध्यक्षों से सक्रिय होने की अपील की।

यह भी पढ़ें -  चमोली में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 77 से अधिक गांव प्रभावित

बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियाें पर चर्चा की गई। वोट बढ़वाने के साथ ही सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन की मजबूती के लिए तय हुआ कि बूथ समिति का पुन: सत्यापन करवाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संग़ठन  अजेय कुमार सभी पदाधिकारियों से अपने बुथों को मजबूत करने के लिये शत प्रतिशत बूथ समितियों सत्यापित करने के लिए कहा।  अजेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। इसके लिए मतदाता पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दें। उन्होनें कार्यकर्ताओं से लोगों के घर-घर जाकर केंद्र व राज्य की लाभकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए कहा।

बूथ सत्यापन अभियान के सयोंजक प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र भंडारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बूथ सत्यापन के आगे के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री  कुलदीप कुमार , पुष्कर सिंह काला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, विनोद सुयाल, राजीव तलवार, शेखर वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक में वर्चुअल रूप से सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष जिला महामंत्रियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें -  औली में बर्फबारी से लौटी पर्यटकों की रौनक, होटल बुकिंग फिर से बढ़ीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक वृहस्पतिवार से दो दिवसीय कुमायूं दौरे पर रहेंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा  कौशिक वृहस्पतिवार को 2 बजे काशीपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के पश्चात 4 बजे काशीपुर में भाजपा द्वारा 70 विधानसभाओं में नियुक्त होने वाले विस्तारकों की कार्यशाला कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संग़ठन  अजेय भी उपस्थित रहेंगे।
चौहान ने बताया कि 13 अगस्त को राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन  बीएल संतोष भी कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305