Connect with us

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सिरसा बॉर्डर पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां एक ट्रॉले ने गुरुद्वारा जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, कई लोग घायल हो गए, जिनका विभिन्न अस्पातलों में इलाज चल रहा है। ऊधम सिंह नगर जिले के पास हुए इस हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आंखों के सामने अपनों के शव देख परिजन बिलख उठे।

यह भी पढ़ें -  पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद

मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु ट्रॉली में सवार होकर निकले थे। सिरसा चौकी, बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आती है। चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित गति से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अधिक हो सकती है। मौके पर सूचना के बाद ऊधम सिंह नगर जिले के पुलभट्ठा थाने से भी पुलिसकर्मी मदद के लिए पहुंचे। रुद्रपुर जिला अस्पताल में भी 17 लोगों का इलाज चला रहा है। जबकि, कुछ लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। इसके अलावा बहेड़ी अस्पताल भी घायलों को भेजा गया है। इस हादसे में 6 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। घटना की सूचना के बाद जिलाधिकारी, एडीएम भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। सभी घायल सितारगंज के बसघर के रहने वाले थे। जो सभी ट्रैक्टर ट्राली में सवार हो कर उत्तमनगर गुरुद्वारे जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305