Connect with us

दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता और बोनस जारी

उत्तराखंड

दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता और बोनस जारी

2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक डीए का भुगतान किया जाएगा

देहरादून। प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है। सरकार ने 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने के आदेश दे दिए हैं। यह भत्ता 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक का नकद भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा अराजपत्रित कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से कर्मचारियों का लंबे समय से इंतजार खत्म हो गया।

केंद्र सरकार ने हाल ही में महंगाई भत्ते की दर को संशोधित कर 55% से बढ़ाकर 58% करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने इसी के अनुरूप दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस और डीए का तोहफा देने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें -  सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस और डीए जारी करने की मांग की थी। इसके बाद वित्त विभाग की ओर से प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देकर आज कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ता जारी करने का एलान कर दिया गया।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305