Connect with us

Big breaking:-रेखा आर्या ने दिखाया दम, हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा की* *रेखा आर्या ने सोमेश्वर में भाजपा के स्याहीदेवी मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया

अल्मोड़ा

Big breaking:-रेखा आर्या ने दिखाया दम, हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा की* *रेखा आर्या ने सोमेश्वर में भाजपा के स्याहीदेवी मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया

कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने सोमेश्वर के दौलाघट क्षेत्र में आज हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विशाल पैदल मार्च किया। कैबिनेट मंत्री ने स्याहीदेवी मंडल कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलवाई।

श्रीमती आर्या आजकल सोमेश्वर क्षेत्र भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्हें जगह जगह स्थानीय जनता का भरपूर स्नेह मिल रहा है। रविवार को दौलाघट में भी ऐसा ही नजारा था। स्याहीदेवी मंडल के मंडल कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंची कैबिनेट मंत्री का हजारों लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों के स्वागत से अभिभूत होकर मंत्री ने हजारों लोगों व कार्यकर्ताओं के साथ विशाल पदयात्रा भी की। इस दौरान श्रीमती आर्या ने सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें -  शिक्षकों के तबादलों पर अटका फैसला, शिक्षा विभाग को मिले तीन हजार से अधिक आवेदन

इस अवसर पर श्रीमती आर्या ने भाजपा में शामिल हुए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी प्रदेश सरकार हर तबके के उत्थान के लिए काम कर रही है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जो विकास कार्यों से अछूता रहा हो। हमारी राज्य सरकार और केंद्र सरकारें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरी हैं। जहां मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब नई महाशक्ति बन रहा है, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी के नेतृत्व में भी उत्तराखंड प्रगति पथ पर अग्रसर है। यही वजह है कि देशभर में और राज्य के कोने कोने में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर किया गौमाता का पूजन 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा,  रवि रौतेला जी, जिला उपाध्यक्ष रामू कैड़ा जी, जिला महामंत्री महेश नयाल जी,मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नयाल जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शाही जी, गिरधारी लाल साहू जी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी जी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पंचायत जन प्रतिनिधि और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in अल्मोड़ा

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305