Connect with us

Big breaking:-सचिवालय में क्यों चल रहा काली पट्टी अभियान , क्यों अधिकारी कर्मचारी ले रहे बढ़चढ़कर हिस्सा

उत्तराखंड

Big breaking:-सचिवालय में क्यों चल रहा काली पट्टी अभियान , क्यों अधिकारी कर्मचारी ले रहे बढ़चढ़कर हिस्सा

सचिवालय संघ द्वारा अपनी मांगो के समर्थन मे चलाये जा रहे सांकेतिक चरणबद्ध आन्दोलन कायर्क्रम के दूसरे दिन भी सचिवालय संघ के सभी सदस्यो ने संघ के आह्वान पर काली पट्टी बाॅधकर शासकीय कार्य सम्पादित किया था तथा प्रतीकात्मक विरोध दर्ज करते हुये सरकार तक अपनी बात पुरजोर तरीके से पहुंचाई गयी है।

इस निमित्त निगरानी सचल दल द्वारा सचिवालय परिसर में जगह-जगह जाकर संघ के निर्णय का अनुपालन कराया गया तथा संघ की ओर से लिए गए निर्णय का सचिवालय के सभी सदस्यों द्वारा अनुपालन किया गया सचिवालय संघ के आज के अभियान में सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी, महासचिव विमल जोशी, उपाध्यक्ष सुनील लखेडा, बची सिंह बिष्ट , किशन असवाल ,चंदन बिष्ट, संदीप बिष्ट , लालमणि जोशी आदि शामिल रहे। संघ के अध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि कल भी काली पट्टी बाॅधकर प्रतीकात्मक विरोध का कार्यक्रम पूरे जोर शोर से होगा, जबकि कल के बाद के कार्यक्रमानुसार सचिवालय गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  गढ़वाल मंडल में परिवहन ठप, ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम—टैक्स छूट और फिटनेस सेंटर शुरू करने की मांग तेज

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305