Connect with us

Big breaking:-गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को किया फोन , बारिश से प्रदेश के हालातों पर ली रिपोर्ट

उत्तराखंड

Big breaking:-गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को किया फोन , बारिश से प्रदेश के हालातों पर ली रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से फोन पर राज्य में भारी बारिश से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली एवं केंद्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा का लगातार जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से जनपदों में बारिश की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में बारिश की स्थिति एवं आवागमन की स्थिति की प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट दी जाए। प्रशासनिक अमले पहले ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर अलर्ट मोड पर है।

यह भी पढ़ें -  बालिकाएं नंदा–सुनंदा देवियों के समान हैं और उन्हें योग्य बनाना ही सच्ची वंदना है- डीएम

 

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से भी सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज प्रदेश के 01 से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में रिस्पांस टाइम कम से कम हो। यात्रियों को असुविधा न हो।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305