Connect with us

Big breaking:-देहरादून के इस इलाके में डेंगू की मार , नगर निगम ने कराई फॉगिंग

उत्तराखंड

Big breaking:-देहरादून के इस इलाके में डेंगू की मार , नगर निगम ने कराई फॉगिंग

देहरादून महानगर में के सीमाद्वार एवं इंदिरा नगर क्षेत्र में कुछ एक केसेस में डेंगू की पुष्टि होने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आज माननीय मेयर  सुनील उनियाल गामा ने नगर निगम के माध्यम से सीमाद्वार एवं इंदिरा नगर में वृहद स्तर पर फोगिंग के अभियान को सुनिश्चित करवा कर स्वयं उसका स्थलीय निरीक्षण किया।

आज चल रहे वृहद फागिंग में नगर निगम की ओर से 2 ऑटोमेटेड माउंटेड वैहकल एवं 20 फागिंग मशीनों के माध्यम से फागिंग की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  जनता दरबार में 190 शिकायतें दर्ज, कई मामलों का मौके पर समाधान

इस अवसर पर माननीय मेयर  सुनील उनियाल गामा जी ने कहा कि विगत 5 महीनों से नगर निगम लगातार डेंगू के विरुद्ध फागिंग अभियानों के माध्यम से हर वार्ड में अभियान चला रहा है, उन्होंने कहा कि हम सभी नागरिकों को भी डेंगू के संभावित खतरे के प्रति सजगता से कार्य करते हुए सप्ताह में रविवार के दिन यह सुनिश्चित करना होगा कि अपने आसपास घर गमलों, बाल्टीयों इत्यादि में पानी को साफ करना होगा । डेंगू का लारवा साफ पानी में ही पनपता है, अतः यह अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम इस और विशेष ध्यान दें।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता से भारत-यूरोप व्यापार संबंधों में नया अध्याय- डा. नरेश बंसल

पूर्व एवं वर्त्तमान में भी स्वास्थ्य विभाग से भी सामंजस्य स्थापित कर माननीय मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी ने उन्हें व नगर निगम को संयुक्त रुप से लगातार डेंगू के लारवा नष्ट करने हेतु उन्हें निर्देशित किया है।

आज इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सिंह जी, पार्षद श्री शुभम नेगी जी, डिस्ट्रिक्ट मलेरिया ऑफिसर श्री सुभाष जोशी जी, सफाई इनस्पेक्टर गण इत्यादि उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305