Connect with us

‘बागी 4’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

मनोरंजन

‘बागी 4’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

टाइगर श्रॉफ के चाहने वालों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। एक्शन और रोमांच से भरपूर ‘बागी’ फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त का टीज़र 11 अगस्त को लॉन्च कर दिया गया। करीब 1 मिनट 49 सेकंड के इस वीडियो में टाइगर अपने दुश्मनों पर बिना किसी रहम के कातिलाना वार करते नज़र आ रहे हैं। उनका आक्रामक अंदाज़ और तेज़तर्रार मूव्स दर्शकों में जोश भर देते हैं।

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

शुरुआत से ही रोंगटे खड़े कर देने वाला माहौल
टीज़र की शुरुआत टाइगर के दमदार डायलॉग— “जरूरत और जरूरी में फर्क होता है”—से होती है। इसके बाद स्क्रीन पर हथियारों की चमक और जबरदस्त फाइट सीक्वेंस छा जाते हैं। हर फ्रेम में टाइगर की गुस्से से भरी आंखें और बेजोड़ एक्शन स्किल्स, फिल्म को लेकर उत्सुकता को दोगुना कर देते हैं।

यह भी पढ़ें -  यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

खलनायक के रूप में संजय दत्त का जलवा
टीज़र में संजय दत्त एक खतरनाक विलेन के रूप में नज़र आते हैं, जिनके साथ टाइगर की भिड़ंत देखने लायक है। वहीं, सोनम बाजवा अपनी स्क्रीन प्रेज़ेंस से ग्लैमर और एक्शन दोनों का तड़का लगाती हैं। हरनाज संधू भी इस बार सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि दमदार एक्शन के साथ सरप्राइज़ पैकेज बनकर उभर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर

रिलीज़ डेट और टीम
‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, संजय दत्त और हरनाज संधू अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन से भरपूर फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305