Connect with us

उत्तराखंड पीसीएस-जे 2019: परीक्षा परिणाम जारी, उदीशा ने प्रदेश में किया टॉप, 17 उम्मीदवारों ने हासिल की कामयाबी

उत्तराखंड

उत्तराखंड पीसीएस-जे 2019: परीक्षा परिणाम जारी, उदीशा ने प्रदेश में किया टॉप, 17 उम्मीदवारों ने हासिल की कामयाबी

देहरादून । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा 2019 का परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में उदीशा ने प्रदेश में टॉप किया है।

आयोग ने इसी साल 22 मई को पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को 17 से 20 सितंबर के बीच साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। मंगलवार को जारी नतीजों में कुल 17 उम्मीदवारों ने कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

इनमें पहले स्थान पर उदीशा सिंह, दूसरे स्थान पर आदर्श त्रिपाठी और तीसरे स्थान पर अंजू रहे। अंतिम परीक्षा में अनारक्षित की कटऑफ 488, अनारक्षित उत्तराखंड महिला श्रेणी की 486, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 408, अन्य पिछड़ा वर्ग की 444, अन्य पिछड़ा वर्ग उत्तराखंड महिला की 460 और अनुसूचित जाति की कटऑफ 419 रही है।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

इन्होंने हासिल की परीक्षा में कामयाबी
उदीशा सिंह, आदर्श त्रिपाठी, अंजू, हर्षिता शर्मा, स्नेहा नारंग, प्रियांशी नगरकोटि, गुलिस्ता अंजुम, प्रिया शाह, आयशा फरहीन, जहां आरा अंसारी, नितिन शाह, संतोष पच्छमी, शमशाद अली, देवांश राठौर, सिद्धार्थ कुमार, अलका और नवल सिंह बिष्ट।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305