Connect with us

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसौदिया ने स्वीकारी उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की चुनौती, जानिए कब होगा दोनों में महामुकाबला.?

उत्तराखंड

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसौदिया ने स्वीकारी उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की चुनौती, जानिए कब होगा दोनों में महामुकाबला.?

देहरादून । दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के बीच विकास कार्य को लेकर चल रही जुबानी जंग में मनीष सिसोदियाा ने अपनी तरफ से बहस की तिथियां प्रस्तावित कर दी हैं। सिसोदिया ने कहा है कि वो दो से चार जनवरी के बीच देहरादून में रहेंगे, इस दौरान कौशिक कहीं भी और कभी भी बहस रख सकते हैं।वही मंत्री मदन कौशिक ने भी बहस करने की बात कह कर दिल्ली में इसे आयोजित करने की बात कही है ।

यह भी पढ़ें -  भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना

गत सप्ताह देहरादून दौरे पर आए मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड सरकार को जीरो वर्क करार देते हुए, सीएम त्रिवेंद्र रावत को अपने पांच काम गिनाने की चुनौती दी थी। इस पर शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने पांच की जगह सौ काम गिनाने का दावा कर, सिसोदिया को बहस का निमंत्रण दिया था। अब मनीष सिसोदिया ने इस बहस को आगे बढ़ाते हुए, इसके लिए दो से चार जनवरी की तिथियां प्रस्तावित की हैं।

यह भी पढ़ें -  ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें- गणेश जोशी

मनीष सिसोदिया ने बुधवार को टि्वट कर बताया कि वो दो से चार जनवरी के बीच देहरादून में रहेंगे। इस दौरान कौशिक कहीं भी कभी भी बहस रख सकते हैं। वो इस में सहर्ष शामिल होंगे। उन्होंने एक बार फिर से सरकार को जीरो वर्क करार दिया है।

दिल्ली के खुले मैदान में बताएंगे काम: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
सिसोदिया द्वारा बहस की तिथियां प्रस्तावित किए जाने पर मदन कौशिक ने कहा कि वो सरकार के सौ काम गिनाने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए देहरादून के बजाय दिल्ली ठीक रहेगी। कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास मॉडल को उत्तराखंड में हर कोई स्वीकार कर चुका है, अब दिल्ली के लोगों को उत्तराखंड का विकास मॉडल दिखाया जाएगा। वो दिल्ली में विशाल खुले मैदान में लोगों के सामने उत्तराखंड का विकास मॉडल प्रस्तुत करने को तैयार हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305