Connect with us

बाबा केदार के जयकारों के बीच धाम के कपाट बंद, मां यमुना ने भी किया मायके प्रस्थान

उत्तराखंड

बाबा केदार के जयकारों के बीच धाम के कपाट बंद, मां यमुना ने भी किया मायके प्रस्थान

आज भैैयादूज पर शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:30 बजे बंद हो गए हैं। 29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। उधर, दोपहर 12:09 मिनट पर शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट बंद किए गए। माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान किया।

यह भी पढ़ें -  पीआरएसआई डेलीगेशन ने देहरादून में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए सीएम धामी को दिया आमंत्रण

गुरुवार सुबह मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली खरशालीगांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल व पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि भैयादूज पर दोपहर 12:09 पर विधिविधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए गए।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305