Connect with us

ऑडियो वायरल मामला: महिला राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, कानूनगो का हुआ तबादला

उत्तराखंड

ऑडियो वायरल मामला: महिला राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, कानूनगो का हुआ तबादला

लैंसडाउन तहसील के अंतर्गत घूस लेने के ऑडियो वायरल मामले में महिला राजस्व उपनिरीक्षक व कानूनगो पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम आशीष चौहान ने महिला राजस्व उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है, साथ ही कानूनगो का ट्रांसफर किया गया है। डीएम ने एसडीएम लैंसडाउन की रिपोर्ट के बाद ही संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक को निलंबित किया, जबकि कानूनगो का धुमाकोट तहसील में ट्रांसफर कर दिया है‌।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

बता दें कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम आशीष चौहान ने इस मामले की जांच एसडीएम लैंसडाउन को सौंपी थी। एसडीएम ने इस मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट डीएम आशीष चौहान को सौंप दी है। हालांकि इस रिपोर्ट में किसी तरह के लेन-देन की पुष्टि नहीं हो पाई है, साथ ही इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन के अनुकूल भी नहीं माना गया।

यह भी पढ़ें -  सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि ऑडियो वायरल मामले में कौडिया 4 में तैनात महिला राजस्व उपनिरीक्षक वंदना टम्टा को निलंबित करते हुए तहसील मुख्यालय लैंसडाउन अटैच कर दिया गया है। जबकि इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से सामने आये कानूनगो रमेश चंद्र का भी प्रशासानिक आधार पर तबादला धुमाकोट कर दिया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305