Connect with us

सावधान! उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश और तेज आंधी तूफान को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड

सावधान! उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश और तेज आंधी तूफान को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 15 से 17 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा रूट सहित पर्वतीय जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ने की भी आशंका है। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि, बुधवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने वन-क्लिक से जनवरी 2026 की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी

वहीं, 16 और 17 जून को अधिकांश स्थानों में ठीक ठाक बारिश के आसार हैं। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। 18 जून को भी राज्य में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें -  पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

मौसम विभाग ने चारधामों को लेकर भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड में मंगलवार को कई पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि, ज्यादातर स्थानों पर गर्मी रही। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक ऊपर रहा। उधर, देहरादून में बुधवार को दून में बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में शाम को बारिश हो सकती है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305