Connect with us

Uttarakhand assembly session: सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, ये तमाम विधेयक हुए पास

उत्तराखंड

Uttarakhand assembly session: सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, ये तमाम विधेयक हुए पास

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा की शीतकालीन सत्र की कार्यवाही केवल दो दिन ही चली। बता दें कि सत्र 5 दिसंबर तक चलाने का निर्णय लिया था। देर शाम विस के प्रभारी सचिव हेम पंत ने सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने की अधिसूचना भी जारी कर दी। दो दिन तक चले इस सत्र में कार्यवाही काफी हंगामेदार रही। इस दौरान विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में छह नए विधेयक रखे गए। वहीं, पहले दिन सदन के पटल पर दस विधेयक आए थे। इनमें से दो विधेयक आज पास हुए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

ये विधेयक हुए पारित

  • उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिक आरक्षण) विधेयक।
  • उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक।
  • उत्तराखंड विनियोग (2022-23 का अनुपूरक) विधेयक।
  • बंगाल, आगरा और आसाम सिविल न्यायालय (उत्तराखंड संशोधन और अनुपूरक अनुबंध) विधेयक।
  • उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन विधेयक।
  • पेट्रोलियम एवं ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक।
  • भारतीय स्टांप उत्तराखंड संशोधन विधेयक।
  • उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक।
  • उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध संशोधन विधेयक।
  • उत्तराखंड जिला योजना समिति संशोधन विधेयक।
  • पंचायती राज संशोधन विधेयक।
  • हरिद्वार विश्वविद्यालय विधेयक।
  • उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन व विकास संशोधन विधेयक।
  • उत्तराखंड विशेष क्षेत्र (पर्यटन का नियोजित विकास और उन्नयन) संशोधन विधेयक।
यह भी पढ़ें -  एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम

ये विधेयक हुए वापस

  • उत्तराखंड पंचायतीराज द्वितीय संशोधन विधेयक।
  • कारखाना उत्तराखंड संशोधन विधेयक।
Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305