Connect with us

अंडरग्राउंड हुए यूट्यूबर पर इनाम घोषित करने के आदेश, कुर्की की तैयारी में भी पुलिस

उत्तराखंड

अंडरग्राउंड हुए यूट्यूबर पर इनाम घोषित करने के आदेश, कुर्की की तैयारी में भी पुलिस

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियों में बॉबी कटारिया नाम के व्यक्ति द्वारा मसूरी किमाडी मार्ग पर बीच सडक पर कुर्सी टेबल लगाकर यातायात को बाधित करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए नशे की हालत में लापरवाही व उतावलेपन से मोटरसाइकिल चलायी जा रही थी। उक्त प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक कैण्ट को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

जिस पर उक्त व्यक्ति बॉबी कटारिया के विरुद्ध थाना कैण्ट पर मु0अ0सं0 128/22 धारा 342/336/290/510 आईपीसी तथा 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त विवेचनाधिकारी द्वारा बयान अंकित कराने हेतु बॉबी कटारिया को नोटिस जारी किये गए थे, परन्तु बार बार बुलाने के उपरान्त भी अभियुक्त बाबी कटारिया द्वारा न ही नोटिस का कोई जवाब दिया गया और न ही बयान हेतु विवेचना अधिकारी से समक्ष उपस्थित हुआ।

यह भी पढ़ें -  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

जिस पर अभियुक्त के विरूद्व माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट प्राप्त करते हुए उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा दबिश दी गई पर अभियोग पंजीकृत होने के उपरांत से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा अभियुक्त बॉबी कटारिया पर 25000/- रू का ईनाम घोषित किया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305