Connect with us

बागेश्वर में पंचायत उपचुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू, 5 अक्टूबर को होगा मतदान

उत्तराखंड

बागेश्वर में पंचायत उपचुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू, 5 अक्टूबर को होगा मतदान

बागेश्वर: जिले में फिर उपचुनाव होने जा रहे हैं. जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं जिले की त्रिस्तरीय पंचायतों में विभिन्न रिक्त चल रहे पदों पर उपचुनाव होगा, जिसके लिए आचार संहिता लगा दी गई है। वहीं उपचुनाव के लिए लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। कार्यक्रमनामांकन पत्रों की जांच 22 सितंबर को होगी। नाम वापसी 23 सितंबर को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक की जा सकेगी। निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 24 सितंबर को किया जाएगा। जबकि, मतदान पांच अक्तूबर को होगा। मतगणना सात अक्तूबर को होगी।त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के खाली पदों पर पांच अक्तूबर को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें -  प्रमेन्द्र डोभाल ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला

अधिसूचना जारी होने की तिथि से मतगणना समाप्ति तक संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि नामांकन पत्र 20 और 21 सितंबर को जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 सितंबर को होगी। नाम वापसी 23 सितंबर को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक की जा सकेगी। निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 24 सितंबर को किया जाएगा। जबकि, मतदान पांच अक्तूबर को होगा। मतगणना सात अक्तूबर को होगी।जिलाधिकारी ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्त कर दी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, जमा, जांच नाम वापसी तथा प्रतीक चिह्न आवंटन की कार्रवाई विकासखंड मुख्यालय पर पूरी कराई जाए।

यह भी पढ़ें -  देहरादून जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलर्ट

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305