Connect with us

AICC ने गौरव चौधरी को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया उत्तराखंड ओबीसी विभाग का अध्यक्ष

उत्तराखंड

AICC ने गौरव चौधरी को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया उत्तराखंड ओबीसी विभाग का अध्यक्ष

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने आज त्रिपुरा और उत्तराखंड के लिए ओबीसी विभाग के चेयरमैन की नियुक्ति की है. एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर जारी पत्र के अनुसार त्रिपुरा में मनोरंजन देवनाथ को त्रिपुरा के ओबीसी विभाग का स्टेट अध्यक्ष नियुक्त किया है. उत्तराखंड में गौरव चौधरी को ओबीसी विभाग का स्टेट चेयरमैन बनाया गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गौरव चौधरी को ओबीसी विभाग का अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी गई है. बता दें चुनावी सीजन में बीजेपी और कांग्रेस की ओर से लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट हर दिन घोषित हो रहे हैं. इसे लेकर हर दिन लिस्ट जारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित

कांग्रेस ने आज एक लिस्ट जारी की है. ये लिस्ट लोकसभा कैंडिडेट की नहीं बल्कि प्रदेशों में ओबीसी के चेयरमैन की है. कांग्रेस हाईकमान की ओर जारी की गई इस लिस्ट में त्रिपुरा और उत्तराखंड के लिए ओबीसी विभाग के चेयरमैन की नियुक्ति की गई है. गौरव चौधरी को उत्तराखंड ओबीसी विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है. बता दें उत्तराखंड में वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है. उत्तराखंड में भी पहले चरण में होंगे. वोटिंग के करीब डेढ़ माह बाद 4 जून को वोटों की काउंटिंग की जाएगी. चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस कैंडिडेट के साथ सभी विभागों में भी नियुक्ति करने में लगी है.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305