Connect with us

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान कृषि मंत्री जोशी ने केंद्र सरकार द्वारा घेरबाड़ (फेंसिंग) के लिए 90 करोड़ रुपये में से राज्य को 25 करोड़ रुपये की प्राप्त स्वीकृति के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपदवार प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जाएं। साथ ही शेष राशि की स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजी जाने वाली आवश्यक कागजी कार्रवाई भी जल्द से जल्द पूर्ण की जाए, ताकि किसानों को इसका लाभ समय पर मिल सके।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि एवं उद्यान विभाग में घेरबाड़ हेतु 20 करोड़ रुपये के बजट के अंतर्गत जिलेवार कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने केंद्र एवं राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’

इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, कृषि एवं उद्यान महानिदेशक वंदना सिंह, निदेशक कृषि दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305