Connect with us

मास्‍टरमाइंड अब्दुल मलिक के बाद अब बेटा अब्दुल मोईद अरेस्‍ट, हल्द्वानी हिंसा के बाद था फरार

उत्तराखंड

मास्‍टरमाइंड अब्दुल मलिक के बाद अब बेटा अब्दुल मोईद अरेस्‍ट, हल्द्वानी हिंसा के बाद था फरार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 फरवरी को हुई हिंसा मामले में उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली- एनसीआर में उत्तराखंड पुलिस ने कार्रवाई की है। अब्दुल मोईद को उत्तराखंड पुलिस ने वांटेड घोषित कर रखा था। लगातार उसकी तलाश में छापेमारी चल रही थी। मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल पुलिस का यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। बनभूलपुरा स्थित मलिक का बगीचा से अतिक्रमण हटाने के दौरान 8 फरवरी को पुलिस और प्रशासन की टीम पर बड़ा हमला हुआ था।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में इसके बाद भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया था। हल्द्वानी में कर्फ्यू लगाकर हिंसा की घटना को काबू में लाया जा सका था। हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को पिछले शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। नैनीताल पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की थी। अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बाद उसे हल्द्वानी लाया गया था। वहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज

हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस की ओर से दर्ज किए गए केस में अब तक करीब 85 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। हल्द्वानी हिंसा मामले के बाद से पुलिस और प्रशासन की टीम के स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मलिक का बगीचा इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बवाल भड़का था। इसमें अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद की भूमिका सामने आई। उसे पर उपद्रवियों को भड़काने का आरोप है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305