Connect with us

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे के बाद जागा प्रशासन, हल्द्वानी में अधिकारियों ने मारे ताबड़तोड़ छापे

उत्तराखंड

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे के बाद जागा प्रशासन, हल्द्वानी में अधिकारियों ने मारे ताबड़तोड़ छापे

दिल्ली की कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद हल्द्वानी में भी अब कोचिंग सेंटर पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण हल्द्वानी के निर्देशों के क्रम में शहर में विभिन्न कॉम्पलेक्सों के बेसमेन्ट में संचालित कोचिंग सेन्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें से एक दर्जन कोचिंग सेंटर में निर्मित भवन के सम्बन्ध में कोई भी मानचित्र एवं अन्य अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नही किये गये।

यह भी पढ़ें -  सहकारी मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर कमाया अच्छा मुनाफा- डाॅ. धन सिंह

साथ ही मौके पर पार्किंग के सम्बन्ध में कोई व्यवस्था भी नही की गयी है। काचिंग सेन्टरों के प्रबन्धक / स्वामियों के द्वारा जिस भवन में कोचिंग सेन्टर संचालित किये जा रहे उनके अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने के कारण सम्बन्धितों को नोटिस निर्गत किये जा रहे है, इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने की निर्देश दिए गए है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305