Connect with us

मसूरी-देहरादून रोड पर हादसा, रोडवेज के ब्रेक फेल..ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून रोड पर हादसा, रोडवेज के ब्रेक फेल..ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बस रंवाई घाटी के पुरोला से देहरादून जा रही थी। इसी बीच मसूरी के गांधी चौक से देहरादून मार्ग कुंज भवन के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। मसूरी में रविवार शाम उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक हो गए। ब्रेक फेल होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इसी बीच चाल ने सूझबूझ से करीब 20 लोगों की जिंदगी बचाई।जानकारी के अनुसार, बस संख्या UK 07 PA 3241 रंवाई घाटी के पुरोला से देहरादून जा रही थी। इसी बीच मसूरी के गांधी चौक से देहरादून मार्ग कुंज भवन के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए।

यह भी पढ़ें -  एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री धामी

लेकिन बस चालक ने अपनी सूझ बूझ से बस को पद्मिनी निवास जाने वाले लिंक मार्ग पर चढ़ा दिया, जिससे बस रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। बता दें कि 27 जनवरी को इसी मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की ही एक बस के ब्रेक फेल हो गए थे और बस ने चार अन्य वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिससे चारों वाहनों को भारी नुकसान हुआ था और दस से अधिक लोग बाल-बाल बचे थे । शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि घटना में किसी को कोई चोट नही आई है। सभी सवारी सुरक्षित हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305