Connect with us

हादसा: केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरने से बची, बाल बाल बची जाने

उत्तराखंड

हादसा: केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरने से बची, बाल बाल बची जाने

केदारनाथ से वापस लौट रही यात्रियों से भरी बस रविवार को हादसे का शिकार हो गई। गुप्तकाशी के पास सेमीधार में बस नीचे से आ रहे मैक्स वाहन को साइड देने के चक्कर में सड़क से नीचे खाई की तरफ चली गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी और पैराफिट पर अटक गई। जानकारी के अनुसार, बस में 30 यात्री सवार थे। अगर बस खाई में गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें -  रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद

इस दौरान घटना को सामने देख तीर्थयात्रियों की सांसे अटक गई। उन्होंने बाबा केदार के जोर-जोर से जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद सभी तीर्थयात्री वाहन से बाहर आए। आस-पास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। जिसका संज्ञान लेते हुए थाना अध्यक्ष राकेंद्र कथैत मह फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से बस को सुरक्षित सड़क पर निकाला। जिसके बाद बस अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गई।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305