Connect with us

अभय देओल की फिल्म ‘रोड’ एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक, इस दिन होगी री-रिलीज

मनोरंजन

अभय देओल की फिल्म ‘रोड’ एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक, इस दिन होगी री-रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल की फिल्म रोड एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म अपनी रिलीज के 15 साल बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

फिर से रिलीज होगी अभय की फिल्म रोड
अभय देओल स्टारर ‘रोड’ फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अभय ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा की है। अभय देओल अभिनित फिल्म रोड 7 मार्च, 2025 को बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज होगी। यह फिल्म मूल रूप से भारत में 5 मार्च, 2010 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभय के अलावा तनिष्ठा चटर्जी और दिवंगत सतीश कौशिक ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

अभय ने इंस्टाग्राम पर दी रोड मूवी की री-रीलिज की जानकारी
अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘रोड’ मूवी का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही फिल्म की री-रिलीज की तारीख की घोषणा भी की है। रोड फिल्म के वीडियो के साथ अभय ने कैप्शन में लिखा, “एक समय था जब बॉलीवुड में इंडी लहर अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी फिल्म, “रोड” फिर से रिलीज होने वाली है। आप में से कितने लोग इसे देखने के लिए उत्सुक हैं? मुझे बताएं कि आप इसे कब देखेंगे। क्या आप सिनेमा के प्रशंसक हैं? हॉरर, थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी। इस फिल्म में सब कुछ है। फिल्मों के बारे में एक फिल्म। रोड, मूवी 7 मार्च को आपके नजदीकी थिएटर में सिनेमाघरों में आ रही है।”

यह भी पढ़ें -  बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
देव बेनेगल द्वारा निर्देशित ‘रोड, मूवी’ का प्रीमियर 2009 के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था। इसने फरवरी 2010 में 60वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जनरेशन 14प्लस सेक्शन भी खोला। अभय देओल, सतीश कौशिक और तनिष्ठा चटर्जी के अलावा, फिल्म के कलाकारों में मोहम्मद फैजल, यशपाल शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना भी शामिल हैं। कहानी विष्णु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के हेयर ऑयल के व्यवसाय से बचना चाहता है।

यह भी पढ़ें -  'रणबाली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305