Connect with us

खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ झगड़ा, बुजुर्ग पति ने सिर पर क्रिकेट बैट मारकर की पत्नी की हत्या

उत्तराखंड

खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ झगड़ा, बुजुर्ग पति ने सिर पर क्रिकेट बैट मारकर की पत्नी की हत्या

राजधानी देहरादून में 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को देर रात क्रिकेट बल्ले से सर में वार कर मौत के घाट उतार दिया, घटना से मोहल्ले में हड़कंप मचने से अफरातफरी का माहॉल बन गया आसपास के लोगो ने मौके से पुलिस को सूचना दी आननफानन में महिला को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या

मामला देर रात भाजपा मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी का है जहां पर की एक बुजुर्ग शख्स ने ग्रह कलेश के चलते अपनी पत्नी के सिर पर बल्ले से ताबड़तोड़ वार किए जिससे महिला बेहोशी की हालत में गिर गई घर में मौजूद बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया तो वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सक्से जिसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

उसको गिरफ्तार किया और घटनास्थल स्थल से घटना में प्रयुक्त बल्ले को भी ढूंढ निकाला तो घर में मौजूद तमाम साक्ष्यों को भी खंगाला गया। वहीं, एसपी सिटी सरिता डोभाल का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से बुजुर्ग दंपति में विवाद हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि आखिरकार बुजुर्ग व्यक्ति ने इतनी बेरहमी से अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया पूरे मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें -  कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305