Connect with us

डेढ़ माह बाद आज इतने बजे होगी धामी मंत्रिमंडल की बैठक, इन मुद्दों पर लिए जाएंगे निर्णय

उत्तराखंड

डेढ़ माह बाद आज इतने बजे होगी धामी मंत्रिमंडल की बैठक, इन मुद्दों पर लिए जाएंगे निर्णय

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की होगी बैठक। बैठक में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में स्वकर प्रणाली लागू करने का आ सकता प्रस्ताव। अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग से चयन आयोग के प्रस्ताव के भी बैठक में आने की संभावना। काष्ठ आधारित उद्योग के संबंध में भी हो सकती चर्चाा।

यह भी पढ़ें -  थानो भोगपुर में आयोजित हुआ आयुष्मान शिविर

धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है ,बुधवार 27 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है।

मीडिया रिपोर्टस की माने तो सीएम धामी अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट मीटिंग होगी। ये बैठक बुधवार को शाम पांच बजे शुरू होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दो दर्जन तक प्रस्ताव आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर सख़्त प्रहार, सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तेज

बताया जा रहा है कि बैठक में ई वाहन व ई चार्जिंग पालिसी, सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स के कर्मचारियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश, नर्सिंग नियमावली में संशोधन आदि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। वहीं कैबिनेट हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को हरी झंडी दे सकती है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305