Connect with us

महंगाई की एक और मार, अब LPG कनेक्शन लेना हुआ और भी महंगा, इतनी हुई बढ़ोतरी

देश

महंगाई की एक और मार, अब LPG कनेक्शन लेना हुआ और भी महंगा, इतनी हुई बढ़ोतरी

बढती महंगाई से परेशान जनता को एक और बड़ा झटका लगा है. आज से कमर्शियल एलपीजी गैस कनेक्शन लेना महंगा हो गया है. दरअसल,सिक्योरिटी डिपॉजिट की रकम में बढ़ोतरी कर दी गई है. बढ़ी हुई कीमतें 28 जून यानी आज से लागू हो गई हैं.

नए रेट्स के अनुसार अब ग्राहकों को 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन के लिए 2550 रुपये के बजाय 3600 रुपये देने होंगे. आपको बता दें कि सिक्योरिटी डिपॉजिट में 1050 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. गौरतलब है कि इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू एलपीजी कनेक्शन लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट बढ़ा दिया था.

यह भी पढ़ें -  राजघाट में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

इसके अलावा 47 किलोग्राम वाले गैस कनेक्शन के सिक्योरिटी डिपॉजिट में भी बढ़ोतरी हुई है. पहले 47 केजी वाले गैस कनेक्शन की कीमत पहले 6450 थी, जो अब बढ़ कर 7350 रुपये हो गई है. यानी इसके दाम में 900 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा 14.2 किलो वाले गैस कनेक्शन के लिए पहले 1450 रुपये लगते थे, लेकिन आज से 2200 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर देने होंगे. वहीं, 5 किलो वाले गैस कनेक्शन के लिए भी अब 1150 रुपये चुकाने होंगे.

यह भी पढ़ें -  राजघाट में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

गैस कनेक्शन के साथ ही रेगुलेटर की कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई है. अब 150 रुपये में मिलने वाला रेगुलेटर 250 रुपये में मिलेगा. अगर रेगुलेटर टूटता या खराब होता है तो उसे बदलने के लिए भी अब 300 रुपये देने होंगे. हमारी सहयोगी वेबसाइट ज़ी बिजनेस के अनुसार, करीब 10 साल बाद गैस कनेक्शन के सिक्योरिटी डिपॉजिट को बढ़ाया गया है.

यह भी पढ़ें -  राजघाट में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले 16 जून को घरेलू रसोई गैस का नया कनेक्‍शन (LPG Connection) भी महंगा हो गया था. 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के सिक्‍योरिटी अमाउंट में कंपनियों ने 750 रुपये का इजाफा कर दिया था. अब अगर उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थी भी दूसरा गैस कनेक्शन लेते हैं तो उन्‍हें भी बढ़ा हुआ पैसा देना होगा।

Ad Ad
Continue Reading

More in देश

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305