Connect with us

सोमेश्वर में 42 स्कूली बच्चे मिले वायरल फीवर से संक्रमित, पहुंची डॉक्टरों की टीम

अल्मोड़ा

सोमेश्वर में 42 स्कूली बच्चे मिले वायरल फीवर से संक्रमित, पहुंची डॉक्टरों की टीम

सोमेश्वर- उत्तराखंड के पहाड़ों में एक बार फिर से वायरल बुखार स्कूली छात्र छात्राओं को अपना शिकार बना रहा है। अल्मोड़ा सोमेश्वर क्षेत्र के 2 विद्यालयों में 42 बच्चे वायरल से ग्रसित होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है 14 बच्चे गंभीर मिले हैं जिन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तरायणी कौथिक महोत्सव से नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास- सीएम धामी

दरअसल स्कूल प्रबंधन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जीआईसी सलौज और हाई स्कूल सोमेश्वर पहुंची जहां सलौज में 70 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, इनमें से 24 बच्चे सर्दी जुखाम बुखार से पीड़ित मिले।

वही सोमेश्वर हाई स्कूल में 80 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जिनमें 14 बच्चे बीमार मिले। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को गंभीर बच्चों को घर पर ही आराम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305