Connect with us

हरिद्वार उफनती नदी में फंसे 4 युवक, SDRF ने 3 को किया रेस्क्यू..लापता का सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड

हरिद्वार उफनती नदी में फंसे 4 युवक, SDRF ने 3 को किया रेस्क्यू..लापता का सर्च ऑपरेशन जारी

दिनाँक 16 अगस्त 2023 को थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्रान्तर्गत गाजीवाली गांव में एक युवक गंगा नदी में डूब गया है। उक्त सूचना पर ASI पविन्द्र धस्माना के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि गाजी वाली गांव के चार युवक टायर ट्यूब की सहायता से नदी पार कर दूसरी ओर उनकी भैंसों की देखरेख के लिए गए थे। नदी पार करते समय 03 युवक नदी के तेज बहाव के कारण दूसरे छोर र फंस गए जबकि एक युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया।

यह भी पढ़ें -  औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का भव्य शुभारंभ

SDRF टीम द्वारा मय राफ्ट नदी के दूसरे छोर पर पहुँचकर 03 युवकों को रेस्क्यू कर सकुशल नदी पार करा सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। SDRF टीम द्वारा लापता युवक की सर्चिंग हेतु राफ्ट की सहायता से गाजीवाली से सज्जनपुर तक नदी में गहन सर्च किया जा रहा है।

रेस्क्यू किये गए युवकों का विवरण:-

1. मनोज पुत्र पूरण सिंह,

यह भी पढ़ें -  डी-रेगुलेशन कम्प्लायंस में उत्तराखंड को देश में पांचवां स्थान

2. बॉबी पुत्र महावीर सिंह

3. अजय पुत्र महावीर सिंह

उपरोक्त सभी गाजीवाली, हरिद्वार के स्थानीय निवासी है।

लापता युवक का विवरण :- जोगिंदर पुत्र रमेश पाल,उम्र 40 साल, निवासी- गाजीवाली, हरिद्वार।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305