Connect with us

देहरादून में Bluetooth लगाकर Exam देने वाले 2 परीक्षार्थी गिरफ्तार, नकल विरोधी कानून के तहत कार्यवाही

उत्तराखंड

देहरादून में Bluetooth लगाकर Exam देने वाले 2 परीक्षार्थी गिरफ्तार, नकल विरोधी कानून के तहत कार्यवाही

युवाओं के हितों के प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा लाये गए नकल विरोधी कानून के तहत दून पुलिस की कार्यवाही, प्रतियोगी परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते दो परीक्षार्थियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत। दिनाँक 17/09/23 को राजा राममोहन राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर में भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा आयोजित कराई जा रही MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) पद की परीक्षा के दौरान भारतीय वन्यजीव संस्थान की चेकिंग टीम द्वारा दो परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों (ब्लूटूथ डिवाइस) का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, जिनको उनके द्वारा पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त दोनों परीक्षार्थियों के विरुद्ध थाना पटेल नगर में नकल विरोधी कानून के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 5 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

  1. मोहित मोर्य पुत्र हरेंद्र मोर्य निवासी जिंद, हरियाणा
  2. नवराज पुत्र ईश्वर निवासी जिंद, हरियाणा
Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305