Connect with us

उत्तराखंड आपदा में अब तक 1000 करोड़ का नुकसान, भरपाई में लगी राज्य सरकार

उत्तराखंड

उत्तराखंड आपदा में अब तक 1000 करोड़ का नुकसान, भरपाई में लगी राज्य सरकार

उत्तराखंड: प्रदेश को आपदा से अब तक 1000 करोड़ का नुकसान, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बारिश कम होने के बाद सड़कों को पुरानी स्थिति में लाने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी को टारगेट करने के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) नहीं ला रही है। सरकार को पिछले विधानसभा चुनाव में इस पर जनादेश मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। हरिद्वार जिले में बाढ़ व जलभराव से 21 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल खराब हो गई। सड़कों और पुलों को भारी क्षति हुई है। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में एक मीडिया संवाद में बोल रहे थेसीएम ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है। बारिश कम होने के बाद सड़कों को पुरानी स्थिति में लाने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी को टारगेट करने के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) नहीं ला रही है।

यह भी पढ़ें -  मसूरी की माल रोड पर दौड़ेंगी 54 गोल्फ कार्ट, परिवहन व्यवस्था होगी आधुनिक

जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जैसे ही सरकार को ड्राफ्ट सौंपा जाएगा, सरकार उसे विधानसभा में लाएगी और यूसीसी को लागू करने की दिशा में बढ़ेगी। उन्होंने कहा, मुस्लिमों को टारगेट करने की बात तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग करते हैं। हम महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए यूसीसी ला रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305