Connect with us

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह, टूटे ग्लेशियर के बीच ऐसे चल रही केदारनाथ यात्रा

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह, टूटे ग्लेशियर के बीच ऐसे चल रही केदारनाथ यात्रा

केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सरल बनाने लिए जिला प्रशासन, पुलिस एवं सम्बंधित अधिकारी निरन्तर प्रयासरत है तथा यात्रा मार्ग व केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओ एवं व्यवस्थाओं को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सभी व्यवस्थाएं तत्परता की जा रही है ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीडीआर एफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ एवं पुलिस के जवान हर समय तैनात हैं,जो यात्रियों की हर संभव मदद कर रहे हैं। अतिसंवेदनशील स्थान कुवेर ग्लेशियर एवं भैरव ग्लेशियर प्वाइंट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवान तैनात है जो यात्रियों को ग्लेशियर से आर- पार कराने में उनकी मदद कर रहे हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाएं। कुवेर ग्लेशियर से यात्रा मार्ग को घोड़े खच्चरो के लिए आज सुचारू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

अवर अभियंता डीडीएमए सुरेन्द्र सिंह रावत ने अवगत कराया है कि भैरव ग्लेशियर पर ग्लेशियर आने से जो रैलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रैलिंग का मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है ताकि यात्रियों को ग्लेशियर प्वाइंट पर कोई परेशानी एवं असुविधा न हो।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305